खोए हुए मोबाइल मिले तो खिल उठे चेहरे; एसपी ने 90 लोगों को सौंपे उनके फोन

छतरपुर। नगर में छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार 2 मार्च को पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 1:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 14 लाख रुपए कीमत के 90 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

साइबर सेल की सक्रियता और तकनीकी सहायता से इन मोबाइलों को ट्रेस कर अलग-अलग स्थानों से खोजा गया। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने छतरपुर पुलिस और साइबर सेल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Next Post

गहरवार गांव में बकरी को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 4 घायल

Mon Mar 2 , 2026
छतरपुर। जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव में बकरी के खेत में घुसने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना 26 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित हरवल यादव (29) […]

You May Like

मनोरंजन