संभाग के सभी जिलों में होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का उपयोग हो, प्रशासन की सलाह

ग्वालियर:ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों का ही उपयोग हो ऐसा माहौल बनाया जाए। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने गूगल मीट के माध्यम से ग्वालियर संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों से चर्चा की और होली के अवसर पर प्रशासन की ओर से सभी एहतियाती प्रबंधन करने की बात भी कही।

संभागीय आयुक्त खत्री द्वारा गूगल मीट से रंगों के त्यौहार होली का त्यौहार ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में शांति, हर्षोल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मने, इसके लिये जिला कलेक्टरों से चर्चा की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर सभी उचित प्रबंधन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में जहां-जहां होलिका दहन होता है उन स्थानों को चिन्हित कर स्थानीय समितियों से होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडों एवं गौकाष्ठ का उपयोग करने का आग्रह करें।

संभागीय आयुक्त खत्री ने समीक्षा के दौरान यह भी कहा कि अपने-अपने जिले में होलिका दहन में जहां-जहां कंडों का इस्तेमाल हुआ है उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य भी किया जाए। इसके लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगरीय निकाय के अधिकारी क्षेत्र में निरंतर मॉनीटरिंग कर फोटोग्राफी एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जानकारी एकत्र कर सूचीबद्ध करने का कार्य भी करें।

उन्होंने जिला कलेक्टरों से भी कहा है कि वे अपने-अपने जिले में अपील जारी कर लोगों को होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर कंडे एवं गौकाष्ठ का उपयोग करने की अपील भी करें। शांति समिति के सदस्यों से भी जिले में नागरिकों को होली का त्यौहार शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करने का आग्रह करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण ग्रामीण क्षेत्र में भी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

ग्वालियर सराफा में सजी सबसे बड़ी होलिका, 25 हजार कंडों से हुई तैयार, गुप्तेश्वर मंदिर से होगी होलिका दहन की शुरुआत

Mon Mar 2 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में आज सोमवार को होलिका दहन के साथ रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो जाएगी। सबसे पहले शाम 6:30 बजे गुप्तेश्वर मंदिर, 7 बजे सनातन धर्म मंदिर और आखिर में शाम 7:30 बजे अचलेश्वर मंदिर में होलिका जलाई जाएगी। ग्वालियर की सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में […]

You May Like