हरियाणा की सिम, यूपी के खाते में राशि ट्रांसफर, बिहार के एटीएम से निकासी

इंदौर: 10वीं के छात्र का डीप फेक वीडियो बनाकर परिजनों से अपहरण के नाम पर 1.02 लाख रुपए ठगने के मामले में जांच तीन राज्यों तक पहुंच गई है. कॉल के लिए इस्तेमाल सिम हरियाणा की पाई गई है, राशि यूपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई और निकासी बिहार के एटीएम से की गई. क्राइम ब्रांच ने संबंधित बैंक से खाते का विवरण और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं.
मामला कुछ दिन पहले सामने आया था.

अवकाश के दौरान घर से नाराज होकर ट्यूशन गया छात्र वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया. अगले दिन वीडियो कॉल कर बदमाश ने चेहरे को छिपाते हुए छात्र का डीप फेक वीडियो दिखाया और चाकू से हमला करने का दृश्य बनाकर फिरौती मांगी. भयभीत परिजनों ने भेजे गए क्यूआर कोड पर 1,02,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए थे, अगले दिन छात्र ने अपने मित्र को फोन कर बताया कि वह सांवरिया सेठ क्षेत्र में है. परिजन जब वहां पहुंचे तो पता चला कि उसका अपहरण नहीं हुआ था.

बैंक से मंगाई जानकारी
इसके बाद ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई और मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा. मामले में एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जिस नंबर से कॉल किया गया था वह सिम हरियाणा की निकली है. क्यूआर कोड के माध्यम से भेजी गई राशि यूपी के बैंक खाते में जमा हुई और बाद में बिहार के एक एटीएम से निकाली गई. खाते की केवाईसी जानकारी, ट्रांजैक्शन डिटेल और एटीएम फुटेज के लिए संबंधित बैंक को ई-मेल किया गया है. अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर टीम संबंधित राज्यों में जाएगी.

Next Post

रविवार को भी दुबई में उड़ानें बाधित, इंदौर के कई लोग अब भी फंसे

Mon Mar 2 , 2026
इंदौर: दुबई में जारी तनाव के कारण भारत आने वाली कई उड़ानें निरस्त होने से इंदौर के जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और अन्य यात्री प्रभावित हुए हैं. शनिवार को कुछ लोगों की वैकल्पिक व्यवस्था से वापसी हो गई, लेकिन शहर के कई नागरिक अब भी रविवार को भी दुबई में फंसे हुए […]

You May Like

मनोरंजन