दिल्ली में मंगलवार रात का तापमान 55 वर्ष बाद सबसे अधिक

दिल्ली में मंगलवार रात का तापमान 55 वर्ष बाद सबसे अधिक

नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में जारी भीषण गर्मी के बीच वर्ष 1969 के बाद से जून में मंगलवार रात सबसे गर्म रात दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सफदरजंग मौसम केंद्र पर कल रात सफदरजंग का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया ,जो पिछले 55 सालों में सबसे ज़्यादा है जबकि पिछला रिकॉर्ड 34.7 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के उत्तरी हिस्सों में 21 जून तक भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

आईएमडी के अनुसार, आगामी दिनों में शहर के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इसके बावजूद, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में रात में गर्म मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में इस क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

आईएमडी सूत्रों ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने के आसार हैं और बाद में, धीरे-धीरे लू से निजात मिलने का भी अनुमान है।”

जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आज लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा, आज से 23 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी लू चलने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज तक और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल तक तापमान की अधिकता के कारण रात में मौसम गर्म रहने के आसार हैं।

Next Post

मुर्मु बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का करेंगी दौरा

Wed Jun 19 , 2024
नयी दिल्ली,19 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि संस्थान के अपने दौरे के समय राष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वह संस्थान परिसर […]

You May Like