मुर्मु बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का करेंगी दौरा

नयी दिल्ली,19 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि संस्थान के अपने दौरे के समय राष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

इसके बाद वह संस्थान परिसर में पौधारोपण करेंगी। राष्ट्रपति “ पी-एंड-ओ कार्यशाला” का निरीक्षण करेंगी। वह क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (सीडीईआईसी) भी जाएगीं और उपचार करा रहे बच्चों से मिलेंगी तथा उनके स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगी।

राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। बाद में श्रीमती मुर्मु दिव्यांग बच्चों और संस्थान के कर्मचारियों को संबोधित करेंगी।

Next Post

‘आप’ ने नीट में हुई धांधली के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया, परीक्षा रद्द कराने की माँग

Wed Jun 19 , 2024
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के युवा और छात्र इकाई ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के ख़िलाफ़ बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा रद्द कराने की माँग की है। ‘आप’ के विधायक संजीव झा ने आज यहां […]

You May Like