बस की टक्कर से बाइक सवार पुत्री की मौत

सतना :मैहर जिले में सोनवारी पुल के निकट हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में जहां बाइक सवार बेटी की मौत हो गई वहीं पिता गंभीर तौर पर घायल हो गए. घायल पिता का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार करही उचेहरा निवासी दिलीप द्विवेदी जिला चिकित्सालय सतना में ड्रेसर के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार को दिलीप अपनी बेटी गुडिय़ा 19 वर्ष के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले थे.

बताया गया कि शुक्रवार की दोपहर जैसे ही उनकी बाइक मैहर के सोनवारी पुल के निकट पहुंची वैसे ही एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता-पुत्री उछलकर दूर जा गिरे. सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पुत्री लहलुहान होकर मौके पर ही बेसुध हो गई. जबकि पिता घायल होकर तड़पने लगे. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी उमाकांत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में वे दोनों घायलों को निजी वाहन के जरिए लेकर मैहर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे. जहां पर चिकित्सक द्वारा जांच करने पर बेटी को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि पिता को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन को जब्त कर कर लिया गया और चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही एक ओर जहां परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं दूसरी ओर जिला चिकित्सालय में स्टॉफ के बीच भी शोक की लहर दौड़ गई.

Next Post

कुलगढ़ी बांध के निकट मिला युवक का शव

Sun Mar 1 , 2026
सतना : जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगढ़ी बांध के निकट शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना पुलिस को कुलगढ़ी बांध […]

You May Like

मनोरंजन