सीहोर। माय भारत द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें रस्साकशी, दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग, खो-खो तथा गोला फेंक आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई.
खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य राजकुमार साहू व खेल प्रशिक्षक ममतेश पंवार ने किया. इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के डॉ. विनोद चौरसिया, महेंद्र बघेल, प्रकाश, उन्नति, चंचल, आदर्श, प्रिंस और रोहित सहित अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित थे. खेल प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी में बालिका वर्ग प्रथम विधि महाविद्यालय द्वितीय पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, खो-खो में बालिका वर्ग प्रथम व पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार दौड़ में प्रथम नंदिनी, द्वितीय अलका, तृतीय श्यामू रही. जबकि बालक वर्ग में प्रथम वंश, द्वितीय, देवेंद्र, तृतीय विवेक तथा गोला फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम गौरव, द्वितीय देवेंद्र, तृतीय शुभम, महिला वर्ग में प्रथम रिंकी, द्वितीय करीना, तृतीय अलका रही. विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगामी दिनों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.
