पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किये।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा श्री धनखड़ का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

भगवान महाकालेश्वर दर्शन पूजा अर्चना के बाद पूर्व राष्ट्रपति धनखड़ में चर्चा के दौरान बताया कि भारतवर्ष में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और यह हमारी हजारों वर्ष पूर्व की मानसिकता है। यह हमारी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान समय में धार्मिक विकास एवं रखरखाव की सराहना करते हैं। महाकालेश्वर मंदिर की प्रशासन की व्यवस्था लगनशीलता, सरलता एवं सहनशीलता बहुत अच्छी है।

Next Post

प्रेम संबंध में दरार का दुखद अंत: 350 किमी दूर से आए युवक ने खुद को मारी गोली

Sat Feb 28 , 2026
उज्जैन। एकतरफा तनाव और रिश्तों में आई खामोशी ने शनिवार को दर्दनाक मोड़ ले लिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिजनों के घर के बाहर खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही […]

You May Like

मनोरंजन