एलएनआईपीई में ‘एडवांस्ड पैरा स्विमिंग कोचेस वर्कशॉप’ का समापन

ग्वालियर। एलएनआईपीई, ग्वालियर में एडवांस्ड पैरा स्विमिंग कोचेस वर्कशॉप का आज समापन हुआ। बियॉन्ड द लेन्स शीर्षक से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ने भारत के पैरा-स्विमिंग परिदृश्य को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के सहयोग से किया गया। पूरे भारत से आए 33 चयनित कोचों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने की। उन्होंने सभी 33 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पैरा-एथलीटों के प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत में पैरा-खेलों के भविष्य को नई दिशा देंगे और विश्व मंच पर प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करेंगे।

Next Post

सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों के पक्ष में हाईकोर्ट का राहतकारी आदेश

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में शासकीय अस्पतालों में कार्यरत सुपरस्पेशलिटी डॉक्टर्स को उनके द्वारा प्राप्त अंतिम वेतन से 8 प्रतिशत वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान करने कहा है। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने डॉक्टर्स को 6 फीसदी ब्याज के साथ 2018 से एरियर्स का भुगतान […]

You May Like

मनोरंजन