वीरेंद्र गुर्जर ने कहा : “हम हैं पक्के कांग्रेसी, गिरफ्तारी क्या, पार्टी के लिए जान भी दे देंगे

ग्वालियर। दिल्ली के एआई समिट में हुए शर्टलेस प्रदर्शन के बाद ग्वालियर में यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया हुआ है. दिल्ली पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुए ग्वालियर के युवा कांग्रेस नेता राजा गुर्जर के पिता वीरेंद्र गुर्जर का कहना है कि पार्टी के लिए राजा की गिरफ्तारी क्या है, यदि उसकी जान भी चली जाए तो हमें कोई दिक्कत नहीं.

ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता राजा गुर्जर को दिल्ली पुलिस ग्वालियर पहुंचकर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी. सरकार इन लोगों की हरकत को देश का सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाला बता रही है. वहीं, पूरी कांग्रेस पार्टी अपने युवा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है. दिल्ली में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद खुद राहुल गांधी ने भी भोपाल दौरे के दौरान प्रदर्शन करने वाले युवाओं को “बब्बर शेर” बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया था. अब राजा गुर्जर के पिता वीरेंद्र गुर्जर ने राजा गुर्जर को पार्टी का सिपाही कहा है. उन्होंने कहा कि हम पक्के कांग्रेसी हैं. पार्टी के लिए हर आदेश मानने को तैयार हैं. गिरफ्तारी क्या जरूरत पड़ी, तो हम पार्टी के लिए जान भी दे देंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजा की जमानत के लिए कांग्रेस पार्टी सब कुछ कर रही हैं. हम सभी वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं.

Next Post

170 कारतूसों समेत दो गिरफ्तार, यूपी से लाए थे खेप

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर। क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहतरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की हुंडई कार से दो युवकों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और 170 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जो वे उत्तर प्रदेश से […]

You May Like