विजयपुर में घर में घुसकर हंगामा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के लोहार घाट में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर गाली- गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फरियादी भूपेन्द्र पुत्र रामदुलारे शर्मा (37) निवासी लोहार घाट विजयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सूरज उर्फ बाबा शर्मा एवं आशू पुत्र भूप शर्मा, निवासीगण शिवपुरी रोड विजयपुर ने पहले उसके भाई को फोन कर बुलाया। जब वह नहीं आया तो दोनों आरोपी कथित रूप से उसके घर पहुंचे, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी और पन्ना में नई जिला टीम घोषित की

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल। संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी और पन्ना जिलों में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जारी इस सूची में दोनों जिलों में उपाध्यक्षों और महामंत्रियों,मंत्रियों के साथ ही […]

You May Like