ब्रिटेन ने रूस के गैज़प्रोम एसपीजी पोर्टोवाया एलएनजी प्लांट पर लगाया प्रतिबंध

लंदन, 24 फरवरी (वार्ता) ब्रिटेन ने गैज़प्रोम एसपीजी पोर्टोवाया एलएनजी प्लांट और क्रायोगैस वायसोत्स्क एलएलसी सहित रूस की दो बड़ी ऊर्जा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाये हैं। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार की ओर से जारी दस्तावेज़ में गैज़प्रोम एसपीजी पोर्टोवाया लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी और क्रायोगैस वायसोत्स्क लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी को “रूसी ऊर्जा क्षेत्र को समर्थन देने वाली कंपनियां और लोग” श्रेणी में रखा गया है।

लंदन ने रूसी रक्षा क्षेत्र से जुड़ी 29 कंपनियों और व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाये हैं। इस सूची में अब निज़नी नोवगोरोड में मौजूद परमाणु इंजीनियरिंग कंपनी स्टुपिनो मेटलर्जिकल कंपनी, सोनार इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी डालप्रिबोर जेएससी अफ्रिकांटोव, जेएससी अल्ताय इंस्ट्रूमेंट बनाने वाला प्लांट रोटर, और यूराल डीज़ल इंजीनियर प्लांट एलएलसी शामिल हैं। ब्रिटेन ने पोलैंड की विनिर्माण कंपनी अलायंस कैपिटल को भी रूस विरोधी प्रतिबंध की सूची में जोड़ा है।
जिन रूसी बैंकों पर बैन लगा है, उनकी सूची में अब पोस्ट बैंक जेएससी, एवर्स बैंक जेएससी, ट्रांसकैपिटलबैंक, जेएससी एब्सोल्यूट बैंक, सिनारा बैंक जेएससी, एलएलसी बैंक टोचका, एके बार्स बैंक और फोरा-बैंक शामिल हैं।

Next Post

बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका के पूर्वी हिस्से में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Tue Feb 24 , 2026
न्यूयार्क, 24 फरवरी (वार्ता) एक शक्तिशाली बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका का पूर्वी हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बर्फीले तूफान ने शहरों को बर्फ से ढ़क दिया है, जिससे बिजली चली गयी, यातायात पंगु हो गया और स्कूल को बंद करना पड़ा। सोमवार को आये इस तूफान ने […]

You May Like