नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो 29 मार्च से महाराष्ट्र के नवी मुंबई हवाई अड्डे से छह शहरों के लिए नयी उड़ानें शुरू करेगी।
एयरलाइन ने मंगलवार को नवी मुंबई से अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर के लिए नयी दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। इस सभी मार्गों पर वह एटीआर विमानों का परिचालन करेगी।
इसमें गोवा और कोल्हापुर के लिए दोनों तरफ से दो-दो उड़ानें होंगी। अहमदाबाद, दीव, रोजकोट और बेलगाम के लिए दोनों तरफ से एक-एक उड़ानें होंगी।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च से ग्रीष्मकालीन शिड्यूल शुरू होगा। सभी नयी उड़ानों को उसी में शामिल किया जाना है। हालांकि अभी इन उड़ानों को नियामकीय मंजूरी मिलनी शेष है।

