भोपाल:राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आज दोपहर कांग्रेस द्वारा विशाल किसान महा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति रहेगी। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के भोपाल पहुँचने से पहले ही राष्ट्रीय पदाधिकारी भोपाल पहुँच चुके है। जिसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पवन खेड़ा,दिग्विजय सिंह सहित मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के नेता भोपाल पहुँच गए है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी बड़े नेता पहुँचेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार इस महा चौपाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसजन शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस की यह महा चौपाल जनता का ध्यानाकर्षण करने वाली बताई जा रही है।
