मालनपुर में ठेकों को लेकर हिंसक झड़प, फायरिंग के बाद चले लाठी-डंडे

भिंड: जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रीज पर दबदबा बनाने और ठेके हासिल करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घिरोंगी गांव में हुए इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घिरोंगी गांव में यह विवाद भड़क गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
इस हिंसक विवाद में एक पक्ष की ओर से सचिन उर्फ अंकुश पुत्र मंगल सिंह गुर्जर की शिकायत पर भोलू, भानु, दीपू घिरोंगी और पंकज निवासी महाराजपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से धर्मेंद्र पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर की शिकायत पर विष्णु, सचिन गुर्जर, मोहित और सुनील गुर्जर निवासी घिरोंगी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Next Post

चना- मसूर की फसल के उपार्जन का पंजीयन शुरू

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में चना एवं मसूर के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर के विक्रय के लिये किसान 16 मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। किसान जिले में स्थापित गेहूं पंजीयन के लिए […]

You May Like

मनोरंजन