इंदौर: शिप्रा क्षेत्र के ग्राम पुवाड़ला हप्पा में सरकारी गोदाम के पास स्थित ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि डीपी में आग लगने की सूचना विद्युत मंडल को पूर्व में दी गई थी, लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया.
किसान नेता हंसराज मंडलोई नेबताया कि ट्रांसफार्मर गांव के बीच स्थित है और इसके जलने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. ग्रामीणों के अनुसार अब तक न तो सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और न ही लाइनमैन ने सुधार कार्य किया. गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे विद्युत मंडल शिप्रा कार्यालय का घेराव करेंगे. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
