टिहरी में भूस्खलन से ट्रक चालक की मौत

टिहरी 23 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी जिले के तोताघाटी क्षेत्र में सोमवार को हुए भूस्खलन से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के लगभग 03:05 बजे सूचना मिली कि भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर एक ट्रक के ऊपर गिर गए हैं। ट्रक के केबिन में चालक के फंसे होने की आशंका जतायी गयी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान के दौरान टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार प्रयास कर मलबे में दबे ट्रक से एक शव बरामद किया।

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), पुत्र दुर्गा लाल, निवासी चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है।

भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Next Post

टैरिफ डील : भारत को सतर्क रहना होगा

Mon Feb 23 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के बीच टैरिफ को लेकर छिड़ी कानूनी जंग ने वैश्विक व्यापार व्यवस्था को एक बार फिर अस्थिर कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से यह स्पष्ट कर दिया कि ‘इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट’ के तहत व्यापक वैश्विक टैरिफ […]

You May Like