सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के अपराध में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे कार्रवाही के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के बारे में बताया गया है कि 18- 19 नवंबर 2025 की रात राहुल सिंह उर्फ विक्की पिता रमेश सिंह निवासी आदर्श नगर हवाई पट्टी ने पुलिस को बताया था कि रात साढ़े 11 बजे खाना खाने के लिए वह अपने साथी शुभम व शुभांशु ताम्रकार के साथ मेघदूत होटल गए थे। तभी आरोपी अतीक उर्फ बुच्चा अपने साथी शेरू के साथ होटल के अंदरआए और गालियां देते हुए हमला कर दिया।
इसके बाद आरोपी चले गए। जब राुल होटल से निकला तो पहले से घात लगाए बैठे अतीक उर्फ बुच्चा ने तेज रफ्तार कार राहुल के ऊपर चढ़ाते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस रिपोर्ट पर धारा 109(1) बीएनएस अपराध कायम विवेचना में लिया गया। इसी प्रकरण में आरोपी अतीक को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपी शेरू उर्फ मो. नदीम पिता मो. रशीद उर्फ प्यारे भाई (36) निवासी रजा मस्जिद के पास थाना सिटी कोतवाली को नजीराबाद बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाही में एएसआई दशरथ सिंह, आरक्षक उपेश पाठक, सुभाष पटेल की अहम भूमिका रही।
