सीमेंट लदी मालगाड़ी का इंजन फेल  रास्ता रुकने से राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

सतना : सीमेंट लोड कर साइडिगं से मुख्य रूट पर आ रही मालगाड़ी का इंजन शहर के मारुति नगर क्षेत्र में फेल हो गया. मालगाड़ी के खड़े हो जाने के कारण मारुति और बरदाडीह के बीच का मार्ग बाधित हो गया. जिसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों को घंटो मुसीबत झलने के लिए मजूबर होना पड़ा.प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरजा फैक्ट्री से सीमेंट लोड कर एक मालगाड़ी साइडिंग से होते हुए मुख्य रेल मार्ग की ओर आ रही थी. गुरुवार की शाम जैसे ही उक्त मालगाड़ी शहर के मारुति नगर क्षेत्र से होकर गुजरी वैसे ही अचानक उसका इंजन फेल हो गया.

जिसके चलते मालगाड़ी जस की तस खड़ी हो गई. इस घटना के चलते मारुति नगर और बरदाडीह के बीच का मार्ग भी पूरी तरह से बाधित हो गया. जिसके चलते वहां से होकर गुजरने वाले स्थानीय रहवासियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई. कुछ राहगीर काफी देर तक वहां खड़े होकर इंतजार करते रहे. जबकि कुछ लोगों ने लंबा रास्ता अपनाकर घूम कर अपने गंतव्य तक पहुंचने में ही भलाई समझी. लगभग घंटे भर तक समस्या जस की तस बने रहने के बाद स्थानीय रहवासियों द्वारा रेल सुरक्षा बल को सूचना दी गई. जिनके जरिए यह जानकारी सामने आई कि सतना रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा जाएगा. जिसके जरिए मालगाड़ी को आगे ले जाया जाएगा. रहवासियों के अुनसर लगभ डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा. जिसके जरिए मालगाड़ी को धीरे=धीरे आगे बढ़ाया गया. तब कहीं जाकर मारुति नगर और बरदाडीह के बीच का मार्ग खुल सका.

Next Post

बेला बायपास पर 15 घंटे बाद खुला भीषण जाम

Fri Apr 17 , 2026
सतना:बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद गुरुवार को खुल गया। बुधवार रात से खड़े हजारों वाहन जाम खुलने से निकल सके। मौके पर पहुंची रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात […]

You May Like