भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।

मंत्री वर्मा ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जिन शिकायतों का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की परेशानियों को समझते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

Next Post

कलेक्टर ने गैस एजेंसियों की जांच और जल समस्याओं के समाधान के लिए अफसर किए तैनात

Wed May 13 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों का असर अब जिलेभर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है.जनसुनवाई में आम जनता से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अब अधिकारी कार्यालयों तक सीमित न रहकर सीधे गांव और […]

You May Like