एनएचआरसी ने कर्नाटक बिस्फोट में दो लोगों की मौत पर स्वत: संज्ञान लिया

नयी दिल्ली 19 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक रसायन प्लांट में हुए विस्फोट से दो लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव एवं मांड्या के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी ने आज बताया कि आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 15 फरवरी को कर्नाटक के मांड्या जिले के बसारालू इलाके में एक केमिकल प्लांट में हुए बिस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने कहा कि बिस्फोट लापरवाही के कारण हुआ क्योंकि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

आयोग ने देखा है कि अगर मीडिया रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, उसने राज्य के मुख्य सचिव और मांड्या के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Next Post

अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिये प्रतिबद्ध दिल्ली सरकार: सूद

Thu Feb 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि दिल्ली सरकार अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। nश्री सूद ने गुरूवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पूर्वी दिल्ली के […]

You May Like