जबलपुर: जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के बाहर इन दिनों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर है। चालक अपने वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।अव्यवस्थित पार्किंग के कारण न केवल पैदल यात्रियों की आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि चौराहे से गुजरने वाले अन्य वाहन भी जाम जैसी स्थिति में फंस जाते हैं। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और बिगड़ जाते हैं।
अंदर बना स्टैंड लेकिन बाहर की कब्जा
प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर ऑटो ई- रिक्शा चालकों के लिए अंदर पार्किंग स्टैंड बना हुआ है, जहां पर वह सवारी को बैठाकर जा सकते हैं। बावजूद उसके वह सड़क पर ही अपना कब्जा जमाए बैठे हैं और यहीं सवारी का इंतजार करते हैं,जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है।
घमापुर यातायात पुलिस की कार्रवाई बेअसर
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले घमापुर यातायात पुलिस ने यहां अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की थी, लेकिन वह अस्थायी साबित हुई। कार्रवाई थमते ही दोबारा वही अव्यवस्था लौट आई। राहगीरों एवं यात्रियों ने मांग की है कि यातायात पुलिस नियमित गश्त और सख्त चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
