जेसीआई ने बिग हार्ट थीम के साथ पारिवारिक माहौल में मनाया वेलेंटाइन डे

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा आज रात्रि प्यार के पर्व वैलेंटाइन्स डे को बिग हार्ट थीम पर पारिवारिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ टूडोस डाँस क्लब में मनाया गया । संस्था के सभी सदस्यों के लिए वैलेंटाइन्स  वीक कॉम्पीटीशन की शुरुआत सात दिन पहले हुई थी। वीक के दौरान रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडीबियर डे, प्रोमिस डे, हग डे, किस डे मनाए जाने के बाद आज 14 फरवरी को “वैलेंटाइन्स  डे” को मनाया गया। वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन पार्टी में सबसे पहले आने वाले कपल्स को अर्ली बर्ड गिफ्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई प्रकार के मनोरंजक कपल गेम्स खिलाये गए। सभी कपल्स द्वारा अनलिमिटेड कपल डांस एन्जॉय किया गया। सेल्फी पॉइंट बनाये गए जिन पर सभी कपल्स ने यादगार रोमैंटिक फोटो क्लिक किये। शानदार डीजे नाईट आयोजित की गई। टैटू आर्टिस्ट ने सभी की पसंद के स्टाइलिश टेटू बनाये। कार्यक्रम में प्रत्येक कपल को निश्चित उपहार दिया गया। कार्यक्रम में सभी के लिए ड्रेस कोड रेड एंड ब्लैक रखा गया था । सभी संस्था सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिन सदस्यों की 14 फरवरी को वैवाहिक वर्षगांठ होती है उनकी वैवाहिक वर्षगांठ वरमाला एवं केक कटिंग कर सामूहिक रूप से मनाई गई । कार्यक्रम के अंत में वैलेंटाइन्स वीक के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया । साथ ही अध्याय द्धारा इस अवसर पर साधारण सभा का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सदस्यों के सुझावों एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान अध्याय अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष जेसी अभिनव सिंघल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षगण, चेयरपर्संस आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस रंगारंग कार्यक्रम के संयोजक कमल कामरा, मन्नत कामरा, प्रभारी उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कार्यक्रम समन्वयक पूर्व अध्यक्ष मानव मेहरा थे। जेसीआई ग्वालियर के एडमिनिस्ट्रेटर पूर्व अध्यक्ष नीलेश बिंदल, अध्यक्ष कपिल अग्रवाल एवं लेडी चेयरपर्सन शिवानी अग्रवाल, सचिव विजय अग्रवाल ने वैलेंटाइन्स डे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Next Post

बैंटन का आतिशी अर्धशतक, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

Sat Feb 14 , 2026
कोलकाता, 14 फरवरी (वार्ता) आदिल राशिद (तीन विकेट), जोफ्रा आर्चर और लियम डॉसन (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63) और जेकब बेथेल (32) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 10 गेंदे शेष रहते पांच विकेट […]

You May Like