मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6650 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 17 पैसे की मजबूती के साथ 90.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 8.50 पैसे गिरकर 90.6950 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 90.79 रुपये और ऊपर 90.6050 रुपये प्रति डॉलर तक गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय मुद्रा दबाव में रही,हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।
