अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर: 12 एकड़ में फैला अवैध निर्माण जमींदोज

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को हुजूर तहसील के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई. यहां पर ग्राम पूरामन भावन , ग्राम मोहम्मद नगर उर्फ सत्तीखेड़ी में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माण को तोड़ा. यह कार्रवाई गुलमोहर पार्क और एक अन्य कॉलोनाइजर पर की गई. इन कॉलोनाइजरों ने लगभग 12 एकड़ भूमि पर प्लाटिंग के लिए दीवार का निर्माण कर सड़कें बना दी थी, जिससें प्लाट जल्द से जल्द बिकना शुरू हो जाए, जबकि उक्त भूमि का भवन अनुज्ञा, टीएनसीपी परमिशन, नगर निगम ओर रैरा में भी पंजीयन नहीं किया गया था. यह कार्रवाई पूर्व में कलेक्टर के द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ करने के सख्त आदेश हुए थे साथ ही ऐसे सभी कालोनाइजरों पर थाने में प्रकरण दर्ज करने के भी निर्देश दिए थे जो बिना भवन अनुज्ञा, बिना टी एन सी पी परमिशन के प्लाटिंग ओर भवन निर्माण कर रहे है. इस तरह के निर्माण को लेकर कलेक्टर के यहां शिकायतें मिली थी, जिसमें जनता को धोखे में रखकर प्लाट प्रमाण बनाकर बेचे जा रहे थे. इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की.

इनका कहना है

कलेक्टर के आदेश के पालन में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर यह कार्रवाई की गई है. जिसमें लगभग 12 एकड़ भूमि पर पक्के निर्माण को तोड़ा गया है.

अतुल शर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार, हुजूर तहसील

Next Post

महानिदेशक जेल डॉ वरुण कपूर पहुंचे बैढ़न जिला जेल, किया निरीक्षण

Thu Feb 12 , 2026
सिंगरौली। जिला जेल बैढ़न में आज दिन गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधि देखने को मिली, जब म.प्र. जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर आईपीएस का आगमन हुआ। उन्होंने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों के हित में किए जा रहे कार्यों […]

You May Like