आवारा कुत्ते के हमले से बाइक सवार गंभीर घायल

छतरपुर। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बन गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बसारी क्षेत्र के पास एक बाइक सवार पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान 48 वर्षीय भागीरथ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया और हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद भागीरथ सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों और मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

जहर खाकर व्यापारी ने मौत को लगाया गले, सूदखोरी से परेशान होकर उठाया कदम

Thu Feb 12 , 2026
इंदौर. चंदन नगर इलाके में बुधवार रात एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में उसे परिजन मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना से पहले व्यापारी ने अपने मोबाइल […]

You May Like