डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव पर दी जानकारी, अगस्त टॅाक शो में साइबर सुरक्षा पर चर्चा

भोपाल। राजधानी में आयोजित अगस्त टॅाक शो, जिसका आयोजन रश्मि गोलिया और मुस्कान सक्सेना द्वारा किया गया, सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस ज्ञानवर्धक सत्र की मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर ज़ीनत कुरैशी रहीं, जिन्होंने सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.

इंस्पेक्टर कुरैशी ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करना, गोपनीयता सेटिंग्स को नियमित रूप से अपडेट रखना तथा संदिग्ध लिंक और संदेशों से सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत पहचान की चोरी या भेष बदलकर धोखाधड़ी दंडनीय अपराध हैं.

उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण डिवाइस अपडेट्स, सुरक्षित बैकअप तथा सार्वजनिक वाई-फाई पर वित्तीय लेनदेन से बचने की सलाह दी. साइबर अपराध की स्थिति में उन्होंने लोगों को तुरंत कानूनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया.

वित्तीय सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अज्ञात क्यूआर कोड, संदिग्ध भुगतान लिंक और ओटीपी या सीवीवी साझा करने से बचना चाहिए। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे मामलों में तुरंत बैंक और नियामक संस्थान को सूचित करना आवश्यक है.

उन्होंने यह भी चेताया कि आजकल फर्जी बैंक खातों और सिंथेटिक पहचान के माध्यम से साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, जो कानूनन गंभीर अपराध हैं। साथ ही उन्होंने डीपफेक, डिजिटल गिरफ्तारी और मॉनिटरिंग ऐप्स जैसे नए डिजिटल खतरों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया.

आयोजक रश्मि गोलिया और मुस्कान सक्सेना ने कहा कि “भोपाल जैसे बौद्धिक शहर में भी इस प्रकार की सार्थक चर्चाओं का अभाव महसूस किया जा रहा था। अगस्त टॅाक के माध्यम से हमने एक ऐसे मंच की शुरुआत की है जो विचार, संवाद और जागरूकता का नया अध्याय खोलेगा. इस अवसर पर शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें डॉ. रश्मि द्वेदी, डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रदीप करम्बिलकर, हिमानी शर्मा, गीतिका, सौम्या असनानी, आशा सिंह, रोनक केसवानी सहित लोग शामिल हुए.

Next Post

नौसेना के जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun Nov 9 , 2025
भोपाल। नौसेना के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में रविवार को मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिनका उपचार भी कराया गया. परवलिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अऩुसार […]

You May Like