सतना :शहर के प्रमुख माने जाने वाले क्षेत्र सर्किट हाउस चौराहे पर हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए. घटना ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने के कारण होना बताया गया. पुलिस द्वारा ट्रक को पकडक़र कर आगे की कार्रवाई की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के भरहुत नगर क्षेत्र के निवासी अमित सोंधिया पिता गणेश उम्र 30 वर्ष और सिंधी कैंप निवासी सत्यनारायण शुक्ला पिता समयलाल उम्र 27 वर्ष सिंवल लाइन क्षेत्र में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं.
हर रोज की तरह बुधवार को भी दोनों बाइक पर सवार होकर कार्यलय गए थे. जहां पर अपना काम निबटाने के बाद दोनों बाइक क्र. एमपी 19 एमपी 0420 पर सवार होकर वापस लौटने लगे. बताया गया कि जैसे ही दोनों सर्किट चौराहे पर पहुंचे तो इसी दौरान ट्रक क्र. एमपी 19 एच ए 1504 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसके चलते दोनों बुरी तरह घायल हो गए. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें संभालते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां पर उपचार शुरु होने पर यह जानकारी सामने आई कि बाइक सवार दोनों युवकों के पैर में फै्रक्चर आ गया. वहीं पुलिस द्वारा ट्रक को पकडक़र आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई. बताया गया कि ट्रक रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित माल गोदाम की ओर लोडिंग के लिए जा रहा था.
