न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप में यूएई को 10 विकेट से रौंदा

चेन्नई, 10 फरवरी (वार्ता) टिम साइफर्ट (नाबाद 89 ) और फिन ऐलन (नाबाद 84) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 28 गेंदे शेष रहते 10 विकेट से रौंद दिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 175 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। टिम साइफर्ट ने 42 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 89 रनों की पारी खेली। फिन ऐलन और साइफर्ट के बीच 175 रनों की अविजित साझेदारी हुई। फिन ऐलन ने 50 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए नबााद 84 रन बनाये।

इससे पहले कप्तान मुहम्मद वसीम (नाबाद 66) और आलीशान शराफु (55) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 173 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूएई की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में आर्यंष शर्मा (आठ) का विकेट गंवा दिये। इसके बाद मुहम्मद वसीम और आलीशान शराफु की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने आलीशान शराफु को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। आलीशान शराफु ने 47 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। मयंक कुमार 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुये। इसके अलावा हर्षित कौशिक (दो), सोहैब खान (सात) और मुहम्मद इरफान (शून्य) पर आउट हुये। यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 173 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने दो विकेट लिये। जेकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की जम्मू कश्मीर से होगी भिड़ंत

Tue Feb 10 , 2026
कल्याणी, 10 फरवरी (वार्ता) ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सुदीप कुमार घरामी (299) के शानदार बल्लेबाजी के बाद शाहबाज अहमद (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश पर 90 रनों से जीत दर्ज करते हुए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइल में […]

You May Like