शिक्षा में नवाचार की जीत: रोबोटिक्स और AI को बढ़ावा देने के लिए शिवम बुधराजा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पांढुरना। दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका में 7 फरवरी 2026 को आयोजित IPN (इंडियन प्रिंसिपल्स नेटवर्क) के 5वें संस्करण में राम शांति विद्या मंदिर के डायरेक्टर शिवम बुधराजा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘इंडियाज़ मोस्ट इम्पैक्टफुल स्कूल लीडर्स 2025’ के सम्मान से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम देशभर के चुनिंदा शिक्षाविदों और स्कूल लीडर्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिन्होंने शिक्षा को नई दिशा देने में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। इस अवसर पर शिवम बुधराजा के दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण सोच, मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली और भविष्य-केंद्रित शिक्षण दृष्टिकोण की विशेष रूप से सराहना की गई।

उनके नेतृत्व में राम शांति विद्या मंदिर ने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया है, बल्कि Robotics, Artificial Intelligence (AI) और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। इसके साथ ही Smarterbits जैसे नवाचारपूर्ण प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को कोडिंग, लॉजिकल थिंकिंग और भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिससे विद्यार्थी 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार हो रहे हैं।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, तकनीकी दक्षता और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी समन्वय के कारण ही उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शिवम बुधराजा ने भावुक होते हुए कहा कि,

मैं यह सम्मान अपनी प्रेरणास्रोत सुनीता दीदी को समर्पित करता हूँ, जिनके मार्गदर्शन, विश्वास और समर्थन ने मुझे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है। सभी ने शिवम बुधराजा को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में राम शांति विद्या मंदिर भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Next Post

बुजुर्ग का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस 

Mon Feb 9 , 2026
सारनी। थाना क्षेत्र में आत्महत्या के प्रकरण लगातार बढ़ रहे है। जो पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। रविवार शाम को शोभापुर कॉलोनी के वार्ड नंबर 32 निवासी 65 वर्षीय भैयालाल कवड़े का शव बिछुआ रोड किनारे जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। प्राप्त जानकारी […]

You May Like