समय पर कार्य न करने वाली निमार्ण एजेंसी को करें ब्लैक लिस्ट

सागर। सागर जिले मे जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन का कार्य समय पर न करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करें एवं सभी घरेलू नल कनेक्शन घर के अंदर ही करें, उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो भी निर्माण ऐजेंसी इस कार्य में लापरवाही या लेटलतीफी करती है उसको तत्काल ब्लैक लिस्ट करें और नवीन टैण्डर जारी करें, सभी कार्य एक माह के अंदर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण ऐजेंसी घरेलू नल कनेक्शनों को घर के बाहर न करके घर के अंदर कनेक्शन प्रदान करें और इसकी गुणवत्ता भी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिस भी निर्माण ऐजेंसी को जो भी समस्या आती है, वह जिला पंचायत सीईओ को तत्काल बताएं, जिससे उसका निराकरण समय सीमा में हो सके। उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा जो भी अनापत्ति प्रमाण पत्र समय सीमा में नही मिलता है उसकी जानकारी भी तत्काल प्रस्तुत करें जिससे की कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जो वर्क आडर्र जारी नहीं हुए है, उनको कंडीश्नल वर्क ऑडर जारी करें। जिससे कि कार्य समय सीमा में प्रारंभ हो सके। उन्होंने सभी निर्माण ऐजेंसी के सदस्यों से वन-टू-वन चर्चा की एवं कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जावे।

Next Post

पदस्थापना: संजय श्रीवास्तव को बनाया गया नपा का CMO  

Tue Jun 17 , 2025
गुना। लगभग दो महीने से चल रहे अस्थायी प्रशासनिक कार्यकाल के बाद आखिरकार गुना नगरपालिका को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मिल गया है। मंगलवार को जारी स्थानांतरण आदेशों के तहत संजय श्रीवास्तव को गुना नगरपालिका का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि संजय श्रीवास्तव इससे […]

You May Like