‘जल ही जीवन है’ मिशन को अपनाना जरूरी: यादव

उज्जैन, भोपाल, 15 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ‘जल ही जीवन है’ मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया, उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। डॉ यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से आरंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन के तालाब के गहरीकरण का कार्य 5 जून से ही पुलिस वॉलिंटियर्स द्वारा किया जा रहा है, तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही तालाब के आसपास वर्षाकाल में 1500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पुलिस लाइन में आकर्षक तरीके से सजाए गए तालाब परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम उत्सवीय वातावऱण संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, पुलिस बैंड द्वारा बजाई जा रही आकर्षक धुनों के बीच पुष्पवर्षा से डॉ यादव का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। तालाब के गहरीकरण में, पुलिस जवानों तथा नगर निगम वॉलेंटियर्स के साथ-साथ जनसामान्य ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Next Post

भारत, पाक प्रतिनिधिमंडल के साथ 25 ‘संपर्क अधिकारियो’ की नियुक्ति

Sat Jun 15 , 2024
जम्मू 15 जून (वार्ता) सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के प्रावधानों से संबंधित 17 से 28 जून तक चलने वाली यात्रा के मद्देनजर शनिवार को भारत और पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 25 संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति की। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर […]

You May Like