
ब्यावरा। गुरुवार की देर शाम को गुना रोड स्थित कीलखेड़ा के यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का निधन हो गया.
सिटी पुलिस के अनुसार कीलखेड़ा के यहां गुरुवार की देर शाम करीब 8.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान ग्राम कीलखेड़ा निवासी बंटी पिता गोकुल रुप में हुई है. सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है. युवक गंभीर अवस्था में ट्रैक के पास मिला, जिसे परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.
