काराकास, 05 फरवरी (वार्ता) वेनेज़ुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैद्रीनो लोपेज ने कहा है कि प्रशासन अमेरिका के तीन जनवरी के सैन्य अभियान से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रहा है, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया था।
श्री लोपेज ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि यह जांच किस तरह की या किस स्तर की है लेकिन उन्होंने यह इशारा किया कि इस जांच से देश को सेना की बदलाव योजना को समझने, उसका आंकलन करने और उसमें जरूरी सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सैन्य अभियान में बेहद उच्च गुणवत्ता की तकनीक का इस्तेमाल हुआ था।
श्री लोपेज ने यह बयान वेनेज़ुएला के राष्ट्रीय गरिमा दिवस पर दिया। यह दिन वेनेज़ुएला में प्रतिरोध और राजनीतिक परिवर्तन के एक प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
