तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

तापसी पन्नू ने फिल्म थप्पड़ के बाद एक बार फिर निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ फिल्म अस्सी में काम किया है।

फिल्म अस्सी के ट्रेलर में तापसी एक ऐसी वकील के रूप में नजर आई हैं, जो न्याय की तलाश में कभी हार नहीं मानती. फिल्म समाज की उन अंधेरी सच्चाइयों पर रोशनी डालती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘अस्सी’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने निर्मित किया है।अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

बजट में मध्य प्रदेश ; आधारभूत विकास के प्रावधान

Thu Feb 5 , 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 केवल आय-व्यय का वार्षिक लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जमीन पर उतारने का एक ठोस प्रयास भी है. इस बजट में मध्य प्रदेश को विशेष महत्व मिलना इसलिए भी अहम है क्योंकि यह राज्य भौगोलिक, […]

You May Like