मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री राशि खन्ना दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के साथ काम करती नजर आयेंगी।
राशि खन्ना इन दिनों राजेश मापुस्कर की फिल्म रुद्र में काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अतुल कुलकर्णी नज़र आयेंगे।इसके बाद वह धनुष अभिनीत सन पिक्चर्स प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई जाएंगी। मिथरन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो अनिरुद्ध का संगीत है, जिन्होंने धनुष के साथ मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है।
राशी खन्ना ने कहा, “मैं अपने करियर में आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है और इसके परिणामस्वरूप उत्तर और दक्षिण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिलचस्प अवसर मिले हैं। हर तीन चार दिन में अलग अलग शहरों में यात्रा तय करना आसान नहीं है पर मुझे इस बात की बिलकुल भी शिकायत नहीं है क्योंकि मैं होनहार लोगों के साथ काम करना चाहती हूं और मेरी कला के प्रति मेरे इस जुनून को बरकरार रखता है।”
Next Post
रामायण पर आधारित फिल्म में राम का किरदार निभायेंगे रणबीर कपूर!
Sat Aug 21 , 2021
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर रामायण पर आधारित फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्मकार मधु मेंटेना जल्द ही रामायण पर आधारित एक बिग बजट फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी […]

You May Like
-
August 26, 2021
विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21.38 करोड़ से अधिक हुई
-
October 12, 2021
एम्स में अब 50 से कम की जांचे होंगी फ्री
-
July 22, 2022
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड्स फाइनल के लिए किया क्वालीफाई