राहुल आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल, 08 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज़ करते हुए दो स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार श्री गांधी दोपहर दाे बजे राज्य के सिवनी जिले के धनोरा गांव और शाम चार बजे शहडोल जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

Next Post

इंडिया समूह में शामिल पार्टियां हैं भ्रष्ट : नड्डा

Mon Apr 8 , 2024
मदुरै 08 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस, द्रमुक समेत इंडिया समूह में शामिल पार्टियां निहायत भ्रष्ट हैं। तमिलनाडु में आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के परिप्रेक्ष्य में रविवार की रात मंदिरों की नगरी मदुरै में चुनावी […]

You May Like