
परासिया। ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा में दुसरे दिन तीन शानदार मुकाबले हुए जिसमें पहले मैच में लुका फुटबॉल क्लब केरला विरुद्ध बालाघाट फुटबॉल अकादमी बालाघाट के मध्य कशमकश भरा मुकाबला हुआ।अंत में गोल रहित समाप्त हुआ जिसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में बालाघाट ने केरला को 6 – 5 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच तमिलनाडु पुलिस तमिलनाडु विरुद्ध ऊना स्पोर्ट्स हिमाचल के मध्य हुए मैच में तमिलनाडु पुलिस ने एकतरफा मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 6 – 0 के बड़े अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिसमें मैच के 15वे मि. में विजयन हटारा, 18वे मि. में मो. इदरीश, 27वे मि. में सुरेश कुमार 47वे मि. में ए सलमान, 78वे मि. में नागेंद्र, 84वे मि. में रमेश कुमार द्वारा किए गए। तीसरा मैच यंग बॉयज चांदामेटा विरुद्ध अमरपाटन एफ सी अमरपाटन के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले में यंग बॉयज चांदामेटा ने अमरपाटन को 2 -1 अमरपाटन को हराया, चांदामेटा की और से मैच के तीसरे मि. में शाकिब, 13वे मि. में वंश यादव, द्वार गोल किया गया अमरपाटन की और से 27वे मि. में सत्यप्रकाश रत्नाकर की और से गोल किया गया।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच होंगे जिसमें एन.एफ.ए नीमच विरुद्ध जैन एरिगेशन जलगांव, मोइल क्लब नागपुर विरुद्ध जे एस एस पी एस झारखंड के विरुद्ध होगा।
