नेपाल में भूस्खलन से चार लोगों की मौत

काठमांडू, 14 जून (वार्ता) पूर्वोत्तर नेपाल के तापलेजंग जिले में गुरुवार रात भूस्खलन से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी।

 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फाक्टांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका में एक दंपति और उनकी जुड़वां बेटियों की घर के मलबे में दब जाने से मौत हो गई।

 

ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष राजन लिम्बु ने बताया कि सभी चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव शुक्रवार सुबह बरामद किए गए।

 

रिपोर्ट के मुताबिक परिवार द्वारा पाली गई लगभग 50 बकरियां और 10 से अधिक मुर्गियां भी इस आपदा की शिकार हो गयीं।

 

नेपाल में वर्षाजनित आपदाएं आम हैं और नेपाली अधिकारियों का अनुमान है कि इस वर्ष 10.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।

Next Post

निर्मल कलीब होंगे दतिया के जिला शिक्षा अधिकारी

Fri Jun 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दतिया। दतिया के नए जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल कलीब होंगे। निर्मल कलीब उप संचालक कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम में पदस्थ थे। निर्मल कलीब को आगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी दतिया के पद […]

You May Like

मनोरंजन