शाजापुर। जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह हल्की बारिश के बाद शाम 5:30 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे शहरी हाईवे पर सड़क सफेद नजर आई और आवागमन प्रभावित हुआ। मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के बरनावद, निपानिया सहित कई गांवों में भारी ओलों से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने फसल खराब होने की आशंका जताई। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Next Post
बांदरी में गायों की अचानक मौत के विरोध में चक्काजाम
Tue Jan 27 , 2026
सागर। सागर जिले के बांदरी में अचानक हुई चार गायों व एक बकरी की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत को लेकर हड़कंप मच गया। मौतों को लेकर गुस्साए गौसेवकों ने पुराने नेशनल हाइवे के बंडा तिराहे पर प्रदर्शन व चक्काजाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले चक्काजाम से सागर […]

You May Like
-
9 months ago
मच्छरजनित रोग: एक साल में 19 हजार मरीज आए
-
1 year ago
‘भारत कनाडा संबंधों को सामान्य बनने की आशा’