नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) रेलवे अधिकारियों की ओर से शुक्रवार से पांच दिवसीय जल रंग, ऐक्रेलिक कलर और तेल के मिश्रण से तैयार ‘इंप्रेशन’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।
रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर की अध्यक्ष राजदूत भास्वती मुखर्जी करेंगी और रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जया वर्मा सिन्हा मुख्य अतिथि होंगी।
‘इंप्रेशन’ दृश्य कलाकारों, सिविल सेवकों बख्तियार दादाभोय, मुकुल सरण माथुर, आशिमा मेहरोत्रा, कृष्णनाथ एस पाटिल और कुलदीप तिवारी द्वारा लगायी गयी एक समूह प्रदर्शनी है। इन चित्रों में जल रंग, ऐक्रेलिक कलर, तेल का मिश्रण करके एक अनूठे तरीके से तैयार किया गया है। इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य प्रकृति और मानव के बीच में तालमेल बिठाना है। साथ ही मनुष्य को काल्पनिक चित्रों के माध्यम से प्राकृतिक दुनिया में छिपे जीवन जीने के रहस्यों से परिचित कराना है।
रेलवे में पूर्व सिविल सेवक एवं लेखक बख्तियार दादाभॉय की तेल पेंटिंग प्राकृतिक दुनिया को गहराई से व्यक्तिगत होने के साथ-साथ सार्वभौमिक प्रतिध्वनि के रूप में जीवंत करती हैं
दर्शकों को पर्यावरण, विरासत और प्राकृतिक परिवेश के प्रति जागरूक करने वाले मुकुल सरण माथुर अपनी कला में प्रकृति और मानव अस्तित्व के बीच तालमेल पर जोर देते हैं। वह अपने चित्रों को जल रंग और तेल के मिश्रण से तैयार करते हैं, जिसका उद्देश्य प्रकृति, प्रेम एवं सद्भाव की परिभाषा गढ़ना है।
रेलवे में दृश्य कलाकार एवं सिविल सेवक आशिमा मेहरोत्रा ने हाल ही में रेलवे की ओर से संस्कृति मंत्रालय के साथ स्क्रैप मेटल से बने इंस्टॉलेशन के विचार और निष्पादन के लिये सहयोग किया है। वह हमेशा से ही लोगों, प्रकृति और यात्रा से प्रेरित रही हैं।
कला के प्रति भविष्यवादी दृष्टिकोण के साथ उनके पास कई समूह शो और एक एकल शो हैं, और वी अपनी कला को प्रेम एवं शांति की सच्चाई की खोज के लिये एक मंच के रूप में वर्णित करते हैं।
रेलवे में दृश्य कलाकार एवं सिविल सेवक कुलदीप तिवारी लोगों को दृश्यों के माध्यम से प्रकृति की विविध आयामों से रूबरू कराते हैं।
आम लोग 15-18 जून 2024 तक (पूर्वाह्न 11 बजे से शाम सात बजे) “इंप्रेशन” प्रदर्शनी का दीदार कर सकते हैं।