मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मांझी के शपथ समारोह में शामिल हुए

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के शपथग्रहण समारोह में सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी भी इस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मांझी से भेंट कर बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुवनेश्वर प्रवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक शाह से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट का मुख्यमंत्री द्वय का अभिनंदन किया। डॉ. यादव ने भुवनेश्वर में अन्य प्रांतों से आए प्रमुख जन से भेंट एवं चर्चा की।

Next Post

समय-सीमा में पूरी करें बिजली बिल सुधारने की प्रक्रिया को: तोमर

Wed Jun 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 12 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि त्रुटिपूर्ण बिजली बिल सुधारने की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाये। बिजली उपभोक्ता को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। श्री तोमर ने यह […]

You May Like

मनोरंजन