पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत रही। ऐसे में चलिए जानते हैं संडे कलेक्शन और अब तक की कमाई।
बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स कमजोर नजर आ रहा है। इसी वजह से ओपनिंग डे और दूसरे दिन फिल्म की कमाई निराशाजनक रही।
हालांकि, रिलीज के तीसरे दिन यनी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला है, जिससे मेकर्स को थोड़ी राहत मिली होगी। आइए जानते हैं कि संडे को ‘राहु केतु’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है और कुल आंकड़े क्या कहते हैं।
