मप्र कैबिनेट: एक बगिया मां के नाम योजना को मंजूरी, 30 हजार महिलाओं को मिलेगी आजीविका

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए एक नई महत्वाकांक्षी योजना ‘एक बगिया मां के नाम’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत 30 हजार स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 हजार एकड़ भूमि पर 30 लाख फलदार पौधे लगाने का जिम्मा दिया जाएगा। इस कार्य के लिए करीब 900 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक की शुरुआत में बताया कि इस भूमि पर फल उद्यान विकसित किए जाएंगे और इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

योजना के तहत महिलाओं को पौधे, खाद, गड्ढे खुदाई, पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग, सिंचाई के लिए जलकुंड जैसी सभी जरूरी सुविधाएं और सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, महिला हितग्राहियों को उद्यानिकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे पौधों की देखभाल और उत्पादन में दक्ष बन सकें। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान 1 जुलाई से 15 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, वन एवं उद्यानिकी विभाग समेत कई विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता पर सभी को बधाई दी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र में एक वृंदावन ग्राम विकसित करने का निर्णय भी लिया गया। इन ग्रामों में जैविक खेती को प्रोत्साहन, पशुपालन और ग्रामीण विकास के 27 मानक लागू किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1,766 पुलों के निर्माण और सड़कों के सुधार कार्य के लिए 4,572 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पुराने पुलों और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

Next Post

बारिश ने शहर को जलमग्न कर सड़कों को तहस नहस कर दिया

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में कुछ ही घंटों की बारिश ने न सिर्फ शहर को जलमग्न कर दिया बल्कि सड़कों को भी तहस नहस कर दिया है। जगह जगह सड़कें धसक गई हैं। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है, जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का […]

You May Like

मनोरंजन