मौनी अमावस्या पर शिप्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उज्जैन। मौनी अमावस्या पर्व पर उज्जैन की पवित्र शिप्रा में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रामघाट व दत्त अखाड़ा घाट पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पंडितों से संकल्प पूजन कराकर घाट पर दान-पुण्य भी किया। गायों को चारा खिलाया तो गरीबों को वस्त्र आदि दान किए। महाकाल, हरसिद्धि, गोपाल मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में दिनभर दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी। मौनी अमावस्या का पर्व पितरों से जुड़ा है। इस दिन श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्म शांति हेतु भी पंडितों से पिंडदान-तर्पण आदि पूजन करवाया। ब्राह्मण भोजन के आयोजन भी किए गए।

Next Post

मतदाता सूची से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: एसआईआर को लेकर कांग्रेस की चेतावनी

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कांग्रेस संगठन मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि 22 जनवरी […]

You May Like