भागीरथपुरा दूषित पानी हादसा: जांच रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी, पीड़ितों को आर्थिक सहायता

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुए हादसे के बाद गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपी। इस दौरान समिति के सदस्य सज्जन वर्मा, महेश परमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हादसे से प्रभावित पीड़ितों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद सौंपी। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और मामले की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Next Post

यूनियन कार्बाइड निरीक्षण के बाद सीएम डॉ यादव ने आरिफ नगर में महिलाओं व स्कूली बच्चों से की बातचीत

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री आरिफ नगर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं एवं स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की।मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में […]

You May Like