सीएम डॉ. मोहन यादव आज स्कूली बच्चों के साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

भोपाल। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस आज 12 जनवरी को प्रदेश भर के विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार और योग करेंगे। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर के रुकमणि देवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सहभागिता करेंगे।

सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड संदेश और मुख्यमंत्री का संबोधन प्रसारित होगा। इसके बाद निर्धारित संकेतों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से भाग लेंगे, जबकि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी दर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र दीप बलियरी में दुर्गंध फैलने से लोग परेशान

Mon Jan 12 , 2026
सिंगरौली: जिले के औद्योगिक क्षेत्र दीप बलियरी में एक औद्योगिक इकाई से गैस रिसाव की सुगबुगाहट के बाद आसपास के बलियरी, गनियारी चौरा टोला और टिकुरी टोला बस्ती में तीखी दुर्गंध फैल गई। सुबह क्षेत्र में अमोनियम नाइट्रेट जैसी गंध महसूस की गई, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए।दुर्गंध के कारण […]

You May Like