दमोह: ग्रामीण यांत्रिकी विभाग संभाग दमोह की नई कार्यपालन यंत्री के रूप में श्रीमती अदिति एच. ठाकुर ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई गति मिलेगी।
