शूटिंग के लिए लोकेशन देखने मुंबई से छिंदवाड़ा पहुंची टीम

छिंदवाड़ा। जिले के पर्यटन ग्रामों में ग्रामीण पर्यटन के प्रमोशन के लिए शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग होना है, इसके लिए मुबंई से एक टीम दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचीं। टीम ने पांच पर्यटन ग्रामों में शूटिंग के लिए लोकेशन देखी। बता दे कि छिंदवाड़ा में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसी कड़ी में मुंबई की टीम ख्याति प्राप्त पर्यटन ग्राम सावरवानी, धूसावानी, चिमटीपुर, काजरा व देवगढ़ पहुंची और पूरे अंचल में घूमकर टीम ने लोकेशन के लिए विजिट की। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के परियोजना अधिकारी (होम स्टे) आर.डी.सिद्दकी के साथ प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक डिंपल दुगर, जेवीडी फिल्म्स और वीएफएक्स एनीमेशन स्टूडियो के संस्थापक, प्रशंसित छायाकार विष्णु पैंकर और कोर क्रिएटिव टीम के साथ सभी ग्रामों का दौरा किया। ग्रामीण पर्यटन पर बनने वाली फिल्म के लिए लोकेशन देखने के साथ टीम ने ग्रामीणों से चर्चा भी की। यह पहल राज्य के समृद्ध ग्रामीण ताने-बाने को प्रदर्शित करने और ग्रामीण घर में रहने और अनुभवात्मक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि का हिस्सा है।

 

Next Post

अभिषेक का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन

Fri Jan 9 , 2026
बेगमगंज। नगर के होनहार खिलाड़ी अभिषेक मिश्रा पिता मनोज मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 20 किमी रेस वॉक में बाजी मारते हुए गोल्डमेडल हासिल किए जाने पर भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए इनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर 12 जनवरी […]

You May Like

मनोरंजन