पुराने कुएं में मिला बाघ का शव, 24 घंटे में बाघ की दूसरी मौत से मचा हड़कंप

उमरिया। जिले में स्थित बाघों के लिए दुनिया भर में मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर के कुदरी टोला में गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में बने एक पुराने कुएं में बाघ का शव देखा गया। सूचना मिलते ही जिम्मेदार पार्क अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित इस पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आ रही थी तब स्थानीय ग्रामीणों ने जाकर देखा और इसकी जानकारी वन विभाग को दी है।अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ की मौत 48 घंटे से अधिक समय पहले हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि बाघ शावक की मौत के महज 24 घंटे के भीतर एक और बाघ का शव मिलना पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

यह घटना न सिर्फ वन विभाग के लिए चुनौती बनकर सामने आई है, बल्कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी बेहद निराशाजनक है।जिस स्थान पर बाघ का शव मिला वह जंगल चौकी के बेहद नजदीक बताया जा रहा है। ऐसे में निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वन विभाग द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

कर्नाटक में बंधक बनाकर मजदूरी का मामला: बंधन मुक्त कराये गये मजदूर ललितपुर वापस आए

Thu Jan 8 , 2026
ललितपुर। जिले की तहसील मड़ावरा अंतर्गत मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया से लगे ग्राम पापड़ा और सौल्दा गांव से सागर जिले का एक ठेकेदार लोगों को मजदूरी के नाम पर अधिक रुपये दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मजदूरों को महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने की बात तय […]

You May Like